जनता को जदयू का भाजपा का साथ छोड़ने के फैसले से कोई ऐतराज नहीं, उपचुनाव ने किया असमंजस दूर : विजय कुमार चौधरी

पटना। बिहार की गोपालगंज और मोकामा सीट के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा और राजद ने अपनी-अपनी सीट बचा ली। बता दे की गोपालगंज में भाजपा उम्मीदवार कुसुम देवी जीतीं। वही मोकामा में राजद के पूर्व विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी की विजय हुई। बिहार में भाजपा के जदयू से अलग होने के बाद यह पहला चुनाव था। वही इस बार भाजपा और महागठबंधन का सीधा मुकाबला था। वही उपचुनाव का परिणाम आने के बाद सोमवार को बिहार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने प्रतिक्रिया दी। वही मीडिया से बातचीत में बिहार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि गोपालगंज और मोकाम उपचुनाव के परिणाम से यह साफ है कि बिहार की जनता को जदयू का भाजपा का साथ छोड़ने के फैसले से कोई ऐतराज नहीं है। जनता ने पहले की तरह महागठबंधन को समर्थन दिया है। वही आगे चौधरी ने कहा कि 5 दिसंबर को कुढ़नी विधानसभा के लिए होने वाले चुनाव में भी महागठबंधन ही जीतेगा।

वही उपचुनाव के परिणाम के बाद जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि यह दिखा कि बिहार का मिजाज भाजपा के खिलाफ है। जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र का जो परिणाम आया है। उसमें यह दिख रहा कि पिछली बार की तुलना में महागठबंधन के प्रत्याशी के वोट में दोगुना बढ़ोतरी हुई है। मोकामा में नीतीश कुमार के कार्यों पर मुहर लगाते हुए वहां की जनता ने भाजपा को बिहार में उसकी असली जगह दिखा दी है। जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गोपालगंज में भी भाजपा जदयू के आधार वोट में सेंध नहीं लगा पायी। वहां लव-कुश तथा अतिपिछड़े वर्ग का एकमुश्त वोट हमे मिला। एनडीए उम्मीदवार को मामूली अंतर से जीत हासिल हुई है। वहां सहानुभूति फैक्टर भी काम कर रहा था।

About Post Author

You may have missed