पालीगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया शहीदों के परिजनों को सम्मानित

पटना। राजधनी में पालीगंज में भाजपा की ओर से चलाई जा रही कार्यक्रम मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पालीगंज के अलग अलाव गांवों में पहुंचकर शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। जानकारी के अनुसार मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत भाजपा के पालीगंज मंडल द्वारा शक्ति केंद्र धरहरा पंचायत के बालीपाकर गांव निवासी शाहिद संजय सिंह उर्फ़ लोहा सिंह की पत्नी मंजू देवी को भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रवक्ता डॉ. उषा विद्यार्थी ने फूल माला तथा अंगवस्त्र से सम्मानित किया। जानकारी के अनुसार संजय सिंह उर्फ लोहा सिंह दिनांक 3 दिसम्बर 2013 को औरंगाबाद के तनमा थाना अंतर्गत नवीनगर गांव में बम ब्लास्ट में शहीद हो गए थे। वही शक्ति केंद्र रामपुर नगमा पंचायत के तोड़नी गांव में अमर शहीद वीर हरदेव सिंह के परिजन कमलेश सिंह को सम्मानित किया गया। कमलेश सिंह झंडा आंदोलन के दौरान सन 1930 ईस्वी में नागपुर जेल में शहीद हुए थे। जबकि शक्ति केंद्र अकबरपुर पंचायत के रानीपुर गांव में शहीद राम कृत सिंह के परिजनों को सम्मानित किया गया। रामकृत सिंह अरवल में वर्ष 1942 को शहीद हुए थे। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पालीगंज के पूर्व बिधायक सह भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रवक्ता डॉक्टर उषा विद्यार्थी के साथ पालीगंज मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र शाही, मंडल प्रभारी वीरेंद्र शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष बंशीधर शर्मा, पंचायती राज प्रकोष्ठ पटना जिला ग्रामीण के अध्यक्ष सुनील शर्मा, पूर्व पटना जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार, कन्हाई शर्मा, राजेश्वर सिंह, कुंदन कुमार, राजेश कुमार, सिंधु कुमार, उदय सिंह, अजय सिंह, विकास सिंह व शंकर सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।