पटना में जगदानंद सिंह के खिलाफ बीजेपी कार्यकतार्ओं ने किया प्रदर्शन, लालू-राबड़ी की तस्वीर जलाकर लगाये नारे

पटना। राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के खिलाफ आज भाजपा कार्यकतार्ओं ने जमकर प्रदर्शन किया है। यह प्रदर्शन भाजपा कार्यालय के पास स्थित हनुमान मंदिर के बाहर किया गया। इस दौरान विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष हरी सहनी ने जगदानंद सिंह और लालू-राबड़ी की तस्वीर जलाई। सभी कार्यकतार्ओं ने एक दूसरे को तिलक लगाकर जगदानंद सिंह के बयान का विरोध किया। वही नेता प्रतिपक्ष हरी सहनी ने कहा कि जब-जब अधर्म प्रकाष्ठा पर आया है, तब-तब उस अधर्मी को अंत करने के लिए परमात्मा ने कोई ना कोई माध्यम बनाया है। कभी मां दुर्गा, तो कभी भगवान श्री कृष्ण, तो कभी हिरण्यकश्यप के रूप में अवतार लेकर भगवान ने ऐसे लोगों का अंत किया है। वहीं आज भी लोग उसी तरह से धर्म के विरुद्ध काम करने के लिए आ गए हैं। वो अत्याचार पर उतर आए हैं। आज भी भगवान श्रीकृष्ण और भगवान राम के आशीर्वाद से देश के सपूत और संतों का दूत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए हैं। ऐसे में देश के लोग ईवीएम का बटन दबाकर इन सारे दुराचारियों का विरोध करेंगे। जगदानंद सिंह को जवाब अब देश की जनता देगी। भाजपा नेता कृष्णा सिंह कल्लू ने कहा की सनातन विरोधियों के खिलाफ हमलोग लगातार प्रदर्शन कर रहे है। जगदानंद सिंह के ऊपर एनएसए लागू होना चाहिए। ये कहीं ना कहीं विशेष जाती और धर्म के लोग के दिल पर चोट पहुंचाने का काम किया जा रहा हैं। निश्चित तौर पर इन तमाम लोगों को पाकिस्तान जाने की हमारी नसीहत है। हिंदुस्तान में रहने का इन्हे कोई आवश्यकता नहीं है।

About Post Author

You may have missed