जदयू को लेकर भाजपा ने की भविष्यमानी, विजय सिन्हा बोले- जल्द ही जदयू का RJD में होगा विलय

  • 2024 लोकसभा चुनाव में जीरो पर आउट होगा जदयू : विजय सिन्हा

जमुई। भाजपा पुरे राज्य भर में मोदी सरकार के 9 साल पूरा होने पर घूम-घूमकर उपलब्धिया गिनने का काम कर रही है। इस कड़ी में आज ‘मोदी के 9 साल बेमिसाल’ के तहत उपलब्धियों गिनाने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा व आरसीपी सिंह जमुई पहुंचे। विजय सिन्हा ने नीतीश पर निशान साधते हुए कहा कि नीतीश सरकार जनता की गाढ़ी कमाई को लूट अटूट संपत्ति वंश वादियों ने बनाया है। उसी संपत्ति और परिवार को जेल जाने से बचाने को लेकर तमाम भ्रष्टाचारियों एकजुट हो रहे हैं। आगे उन्होंने कहा की जेपी के सपना को तोड़ने वाले लालू प्रसाद यादव व मुख्यमंत्री नीतीश कांग्रेस का विरोध कर नेता बने थे। आज उसी से गले मिल रहे है। बिहार की जनता कांग्रेस और RJD को शून्य पर आउट किया था। अब बिहार की जनता बड़े भाई, छोटे भाई कांग्रेस सहित पूरी नाव को डुबा देगा।
भाजपा चाणक्य है, हमेशा चंद्रगुप्त लाती है
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि BJP तो चाणक्य है, जो हमेशा चंद्रगुप्त को लाती है। भाजपा सत्ता की राजनीति से ज्यादा सुशासन की राजनीति करती है। इन भ्रष्टाचारियों को इसी से परेशानी हो रही है। उनका दवा है की JDU विलीन होने वाली है। JDU में कोई नहीं बचेगा। जल्द ही राजद के हनुमान रामकृपाल यादव भी भाजपा के संग आने को तैयार हैं। वही चिराग और मांझी पर कहा कि जो भ्रष्टाचारियों से हटकर बिहार को बनाने का काम करेगा भाजपा उसके साथ चलेगी।
नीतीश कुमार के पीएम बनने का कोई चांस नहीं
भाजपा नेता RCP सिंह ने कहा कि 2024 के चुनाव का शंखनाद हो गया है। भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है। जिसके कार्यकर्ता इस गर्मी में भी 30 मई से लेकर 30 जून तक जनसंपर्क के माध्यम से जन समर्थन का अभियान चला रहे हैं। पूर्व में नीतीश कुमार के हनुमान होने पर उन्होंने कहा कि मैं किसी का हनुमान नहीं था। मेरा नाम ही रामचंद्र है, मैं हनुमान हो नहीं सकता। विपक्षी दलों की बैठक बुलाए जाने पर उन्होंने कहा कि कोई मैंडेट दिया है क्या? बिहार की जनता ने उन्हें बहुमत दिया था आप NDA के नेता के रूप में मुख्यमंत्री पद पर काम करें। बिहार विकसित प्रदेश नहीं है उसे आगे बढ़ाइए, पर उनके कान मे भर दिया गया कि आप PM बन सकते हैं। जिसका कोई चांस ही नहीं है। 2014 में 2 सीटें जीती थीं। वही इस बार यह आंकड़ा शून्य होगा। चुनाव लड़ने के बारे में उन्होंने कहा कि पार्टी जो निर्देश देगी वही करेंगे।

About Post Author

You may have missed