बीजेपी के पास अब कहने को कुछ नहीं बचा तो उनके लोग अनाप-शनाप बोल रहे हैं : तेजस्वी यादव

  • मोकामा और गोपालगंज मे चुनाव प्रचार पर जाते समय बीजेपी पर बोला हमला, बोले- दोनों सीटों पर महागठबंधन की जीत तय

पटना। बिहार की मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए प्रचार का शोर मंगलवार की शाम 6 बजे थम गया। इसके बाद न तो कोई सभा की जा सकती है और न ही जुलूस निकाला जा सकेगी। उपचुनाव प्रचार के आखिरी दिन डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मोकामा में दो और गोपालगंज में एक रैली को संबोधित किया। तेजस्वी यादव ने कहा कि मोकामा और गोपालगंज दोनों सीटों पर महागठबंधन की जीत होगी। हमलोंगो के साथ जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा जी के साथ आज अंतिम दिन चुनाव प्रचार किया हैं, सीएम नीतीश का संदेश कल दोनों क्षेत्रों में गया है। हमलोगों को पूरा उम्मीद है कि दोनों सीटों पर वहां की जनता मोकामा और गोपालगंज के प्रत्याशियों का जीताएंगे। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी वाले लोगों को कुछ काम नहीं है। वे लोग अनाब-सनाब बोलेंगे ही। कुछ बोलने के लिए नके पास कुछ नहीं है। आज तक बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यो नहीं दिलावाएं। गोपालगंज की जनता 17 साल तक बीजेपी के विधायकों को देखने काम किया है। अब वहां की जनता उब चुके हैं। दोनों सीटों पर महागठबंधन की जीत होगी। वही उपचुनाव प्रचार के आखिरी दिन डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव मोकामा में दो और गोपालगंज में एक रैली को संबोधित किया। उनकी मोकामा के मकेर और घोसवरी में जनसभा हुई। इसके बाद वे गोपालगंज रवाना गये। वहां उचकागांव स्थित मेला मैदान में आरजेडी प्रत्याशी के समर्थन में रैली को संबोधित किया। तेजस्वी के साथ अध्यक्ष ललन सिंह के साथ जेडीयू के कई नेता मौजूद रहें।

About Post Author

You may have missed