भाजपा पटना किसान प्रकोष्ठ के मंत्री पिंटू यादव का निधन-वरिष्ठ नेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जताया शोक

पटना।भाजपा नेता तथा पटना किसान मोर्चा के मंत्री पिंटू यादव का आज पटना में निधन हो गया।पिंटू यादव के निधन को लेकर भाजपा के नेताओं तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की।पिंटू यादव पटना के गोसाई टोला के निवासी थे। वह भाजपा में काफी दिनों से सक्रिय थे।पटना महानगर से जुड़ी किसी भी कार्यक्रम में उनकी सक्रियता शामिल रहती थी।उन्हें पार्टी के द्वारा पटना किसान प्रकोष्ठ का मंत्री बनाया गया था।कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी।उनका इलाज पटना के ही निजी अस्पताल में चल रहा था।कल देर रात्रि उनका इलाज के क्रम में निधन हो गया।उनके निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा पाटलिपुत्र के सांसद रामकृपाल यादव पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद,दीघा विधायक संजीव चौरसिया,उनके करीबी युवा नेता तथा सामाजिक कार्यकर्ता राजीव गुप्ता,पटना महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष शशि रंजन,भाजपा नेता राहुल राज,अनिल सिंह,अंकित शर्मा शरिक हाशमी, शुभम राज सिंह आदि ने शोक व्यक्त किया है।इस मौके पर उनको जानने वाले भाजपा के नेताओं तथा गोसाईं टोला के स्थानीय लोगों ने बताया कि पिंटू यादव बेहद अच्छे शख्सियत के इंसान थे।समाज सेवा में उनकी गहरी रुचि थी।उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष कर अपनी पहचान बनाई थी। पार्टी के सभी आयोजनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे।अभी हाल ही में रामनवमी के शोभा यात्रा में उनकी भागीदारी सराहनीय थी।उनके चाहने वालों ने बताया कि पिंटू यादव के निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

About Post Author

You may have missed