जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्मशताब्दी समारोह को लेकर प्रदेशभर की जनता में उत्साह : उमेश कुशवाहा

  • 24 जनवरी को लाखों की संख्या में पटना पहुंचकर अपनी एकजुटता का परिचय दें : उमेश कुशवाहा

पटना। पटना के वेटनरी कॉलेज मैदान में जदयू द्वारा आगामी 24 जनवरी को प्रस्तावित जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्मशताब्दी समारोह को सफल बनाने के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने सारण जिला के दरियापुर प्रखंड में जिला के पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ तैयारी बैठक की। वही इस बैठक में कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं भव्यतम बनाने के लिए ठोस रणनीति बनाई गई। साथ ही तैयारियों की भी समीक्षा की गई। बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि आज जननायक कर्पूरी ठाकुर के समतावादी विचारों को जीवित रखने की जिम्मेदारी जदयू के कंधे पर है। उनके जयंती समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करें और पूरे तन-मन से तैयारी में लग जाएं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर की जन्मशताब्दी समारोह को लेकर सिर्फ पार्टी के कार्यकर्ताओं में ही नहीं बल्कि प्रदेशभर के अतिपिछड़ा समाज में भी भारी उत्साह और जोश का माहौल है। 24 जनवरी को बिहार के सभी जिले, प्रखंड एवं पंचायत से लाखों की संख्या में लोग शामिल होने पटना आएंगे और हमें पूरा विश्वास है कि इस कार्यक्रम की सफलता इतिहास के पन्नों में दर्ज होगी। उमेश सिंह कुशवाहा ने आगे कहा कि सारण लोकनायक जयप्रकाश नारायण और डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जन्मभूमि रही है। स्वतंत्रता के आंदोलन से लेकर संपूर्ण क्रांति के आंदोलन में सारण के लोगों ने अग्रणी भूमिका निभाई है। इसलिए पार्टी एवं हमारे नेता नीतीश कुमार को सारण जिला के कार्यकर्ताओं से अधिक अपेक्षा है। प्रदेश अध्यक्ष ने आह्वान किया कि 24 जनवरी को कर्पूरी ठाकुर की जन्मशताब्दी समारोह में लाखों की संख्या में शामिल होकर विरोधियों को अपनी सामाजिक एकजुटता एहसास कराएं और आरक्षण विरोधी भाजपा सरकार को केंद्र की सत्ता से उखाड़ फेंकने का संकल्प लें।

About Post Author

You may have missed