PATNA : जदयू कार्यालय में लौह पुरुष वल्लभ भाई पटेल की मनाई गई 148वीं जयंती

पटना। महान स्वतंत्रता सेनानी ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर मंगलवार को राजधानी पटना के वीरचन्द पटेल मार्ग स्थित जदयू मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, भवन निर्माण मंत्री अशोक चैधरी, परिवहन मंत्री शीला मंडल, सांसद चंदेष्वर प्रसाद चंद्रवंषी, विधानपार्षद संजय कुमार सिंह, पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह, पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा, पूर्व मंत्री रंजू गीता ने लौह पुरुष सरदार पटेल के तैल्यचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। वही इस मौके दौरान मुख्य रूप से मुख्यालय प्रभारी सह प्रदेश महासचिव अरुण कुमार सिंह, वीरेन्द्र सिंह दांगी, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार चन्द्रवंशी, युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल, छात्र जदयू के प्रदेश अध्यक्ष आनंद मोहन, राहुल खंडेलवाल, प्रभु राम, प्रतिमा सिंह, छोटू सिंह, राणा रणधीर सिंह, शिव कुमार मांझी, सुभाष सिंह, चंदन पटेल, राम कुमार राम, शिव शंकर निषाद, चंद्रिका सिंह दांगी सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About Post Author

You may have missed