बिहार के वैशाली में जमीन विवाद के लिए हुआ खूनी खेल, पति-पत्नी की फरसे से काटकर की हत्या

वैशाली, बिहार। बिहार के वैशाली से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया हैं। जानकारी के अनुसार, यहाँ जमीन विवाद में पति-पत्नी की तेज धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। लोगों की माने तो दो पड़ोसियों में हुए जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया जिसके बाद एक पक्ष ने पति-पत्नी को धारदार हथियार फरसा से काटकर उनकी हत्या कर दी। बता दे की महिला 5 माह की गर्भवती थी। घटना वैशाली जिले के पटेढ़ी बेलसर थाना क्षेत्र के जारंग रामपुर की हैं। यह शनिवार सुबह की घटना बताई जाती हैं। इस घटना में दो आरोपी भी घायल हुए हैं, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां से पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है।

मृतकों में शशि विश्वकर्मा (35) और संगीता देवी (32) शामिल हैं। बता दे की दोनों पक्षों में एक साल पहले से जमीन का विवाद चल रहा था। आरोपी हरिनारायण शर्मा और उसकी पत्नी चंद्रावती देवी मृतक के चचेरे चाचा और चाची के साथ विवाद आज इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे और फरसा जैसे धारदार हथियार पर बात आ गई। इस घटना में शशि और उसकी पत्नी संगीता की मौत हो गई। वहीं, दूसरे पक्ष से हरिनारायण शर्मा और चंद्रावती देवी घायल हुए हैं, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

About Post Author

You may have missed