बिहार के DGP 50 मीटर की दौड़ में मुंह के बल गिरे, नाक और चेहरे पर लगी चोट

पटना। बिहार के डीजीपी एसके सिंघल 50 मीटर की दौड़ में मुंह के बल गिर गए। ग्राउंड में पीछे चल रहे आईपीएस अफसरों ने उन्हें तुरंत उठाया। इससे उनकी नाक और चेहरे पर चोट लगी है। मौके पर ही फर्स्ट एड कराया गया। उसके बाद वह बीच कार्यक्रम से निकल गए। घटना 26 फरवरी की है। इसका वीडियो अब सामने आया है।
पटना के बिहार मिलिट्री पुलिस ग्राउंड में पुलिस सप्ताह के समापन समारोह के दिन 50 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें सिर्फ आईपीएस अफसरों को दौड़ना था। वहीं अफसरों हौसला अफजाई के लिए डीजीपी भी दौड़ में शामिल हुए थे। सभी आईपीएस अधिकारी इस बात से खुश थे कि उनके कप्तान उनके साथ दौड़ लगा रहे हैं। सबसे आगे निकलने की होड़ में वे तेज दौड़ने लगे। 50 मीटर की इस दौड़ में महज 10 कदम ही रह गया था। तभी डीजीपी लड़खड़ाकर औंधे मुंह गिर पड़े। हालांकि, उसके बाद भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

About Post Author

You may have missed