नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में बिहार ने प्रस्तुत किया ई-गवर्नेंस का प्रोजेक्ट, जल्द पूर्वी भारत में आईटी हब बनेगा बिहार

बिहार। बिहार आधुनिक समय में विकास के लगभग हर पैमाने से विकसित होता दिखाई दे रहा है। सड़क शिक्षा बिजली तथा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी बिहार ने पिछले कुछ सालों से काफी विकास किया है। इसी कड़ी में बिहार अब पूर्वी भारत के आईटी हब बनने की तैयारी कर रहा है। जानकारी के अनुसार, भारत सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली में इंडिया हैबिटेट सेंटर में किया गया जिसमें बिहार ने भी भाग लिया। बता दें कि इस कार्यक्रम में बिहार सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है तथा माना जा रहा है कि आने वाले समय में बिहार पूर्वी भारत का आईटी हब बन कर सामने आएगा।

इस आयोजन में भाग लेने के पीछे व्यापक विचार ई-गवर्नेंस और सुशासन के संबंध में उपलब्धियों को भारत सरकार के समक्ष प्रस्तुत करना बताया जा रहा है। इस कार्यक्रम में बिहार ने बताया कि बिहार आईटी क्षेत्र में लगातार विकसित हो रहा है और बिहार सरकार आईटी के विकास के लिए बिहार में कई परियोजनाएं संचालित कर रही है और आने वाले समय में भी बिहार में कई सारी आईटी योजनाओं को शुरू किया जाएगा।

बिहार में आईटी क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण कारक रहा है। समारोह के समापन दिवस पर मंगलवार को अभिषेक सिंह, अध्यक्ष और सीईओ डिजिटल इंडिया समेत विनय ठाकुर, प्रकाश कुमार वाधवानी ने बिहार सरकार के स्टॉल का दौरा किया और स्टाल में विभाग की पहल को प्रदर्शित करने के तरीके की प्रशंसा की। यह भी कहा गया कि पूर्वी भारत का अगला आईटी हब बिहार को बनाने की राज्य सरकार की तैयारी है और बिहार आईटी के क्षेत्र में पूर्वी भारत का सबसे विकसित राज्य बनकर जल्द ही सामने आएगा।

About Post Author

You may have missed