बिहार पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 16 और 17 जुलाई को

पटना। 35वीं सब जूनियर, जूनियर, सीनियर और मास्टर बिहार पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2022 (पुरुष और महिला) क्लासिक और ओपन क्लासिक बेंच प्रेस चैंपियनशिप 16 और 17 जुलाई को आयेजित की जाएगी।
बिहार राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव अशोक कुमार मेहता ने बताया कि बिहार के विभिन्न जिलों से 200 से अधिक (पुरुषों और महिलाओं) की भागीदारी के लिए पंजीकरण कराने की संभावना है। पटना की मेयर सीता साहू द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ सुनिश्चित किया गया है एवं सम्मानीय अतिथि के रूप में मंत्री सम्राट चौधरी एवं आईपीएस अरविंद ठाकुर शामिल होंगे। इस मौके पर राजीव भार्गव अध्यक्ष पीडीपीए, अजय (उपाध्यक्ष), शिवम व चंदन कुमार सिंह (रजत पदक विजेता एशियन चैंपियनशिप), उदीयमान खिलाड़ी एवं कन्वेयर अमित किशन इत्यादि उपस्थित थे।

You may have missed