आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस का सांगठनिक पुनर्गठन

पटना।आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस में सांगठनिक सरंचना को पुनर्गठित किया गया है| इस कड़ी में बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष अमिता भूषण की अनुशंसा पर बिहार प्रभारी सुश्री शारदा राठोड़ के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव ने इस पुनर्गठन को अनुमोदित किया है, ताकि महिला कांग्रेस को और ज्यादा सक्रिय एवं जनोन्मुखी बनाया जा सके।
प्रदेश अध्यक्ष अमिता भूषण के अनुसार इस नए सांगठनिक फेरवदल के तहत प्रदेश में चार कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है, जिन्हें प्रमंडल स्तर पर अलग अलग जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। इन चार कार्यकारी अध्यक्षों में फरहत जबीन को पटना और मगध ,संयोगिता सिंह पूर्णिया,कोशी और भागलपुर ,संगीता सिंह को सारण और तिरहुत तथा मोनी देवी पासवान को मुंगेर और दरभंगा प्रमंडल के जिलों कीजिम्मेदारी सौंपी गई है। कमिटी में तीन प्रवक्ताओं, डॉ वीना कर्ण, शीला सिंह कुशवाहा और सुनीता साक्षी को जगह दी गई है। राज्य के विभिन प्रकोष्ठों के समन्वयक के रूप में डॉ कुमारी अनिता को सोशल मीडिया, डॉ ईशा रमेश को प्रियदर्शिनी, श्वेता पाठक को प्रोजेक्ट शक्ति, प्रतिभा सिंह को विधि प्रकोष्ठ,संध्या सिंह को संगठित/असंगठित क्षेत्र तथा डॉ चंद्रलता झा को चिकित्सा प्रकोष्ठ की जिम्मेवारी दी गई है।
श्रीमती भूषण ने कहा कि इन नियुक्तियों से प्रदेश महिला कांग्रेस के सांगठनिक गतिविधियों को गति मिलेगी और आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जनोन्मुखी बनाने में सहयोग मिलेगा।

About Post Author

You may have missed