समस्तीपुर में खेत में मिला महिला का अर्धनग्न शव, सस्पेंस बरकरार

दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

समस्तीपुर। समस्तीपुर में एक महिला की हत्या कर उसका शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ये सनसनीखेज वारदात दलसिंहसराय थाना के खेरवाड़ा गांव में हुई है जहां एक गेहूं के खेत से महिला का अर्धनग्न हालत में शव बरामद हुआ है। शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया गया, फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतका की पहचान दलसिंहसराय नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 जायजपट्टी के रहने वाले उमेशी राम की पत्नी इंदु देवी के रूप में हुर्ई है। परिजनों का कहना है कि मृतक इंदु देवी गुरुवार रात करीब 8 बजे शौच के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की पर उनका अता-पता नहीं चला और आज सुबह महिला का शव खेरबन गांव के वार्ड संख्या-3 में एक गेहूं के खेत से बरामद किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां पहुंचकर जांच शुरू की तो मृतक महिला का कपड़ा भटगामा गांव के नगर पंचायत द्वारा बनाया जा रहे डंपिंग हाउस से बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेजा दिया है। वहीं मामले में दलसिंहसराय डीएसपी कुंदन कुमार ने बताया कि महिला की हत्या गला दबाकर की गई है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं महिला के साथ दुष्कर्म के सवाल पर उन्होंने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं।
विदित हो कि इससे पहले भी जिले के बंगरा थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ था। वहीं वारिसनगर के गोही गांव से तंबाकू के खेत में एक महिला का अधजली हालत में शव बरामद किया गया था। इन दोनों मामले में अभी तक पुलिस मृतक की शिनाख्त करने में असफल साबित हुई है।

About Post Author

You may have missed