बिहार होमगार्ड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का जारी हुआ एडमिट कार्ड, जानिए कैसे डाउनलोड

बिहार। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग (होमगार्ड) में सिपाही के पदों पर भर्ती के लिए होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए गए परीक्षार्थी csbc.bih.nic.in पर जाकर अपने पीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। पीईटी 7 फरवरी से शुरू होंगे। जो उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं वे 3 और 4 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सीएसबीसी से संपर्क कर सकते हैं। CSBC ने COVID-19 संबंधित सुरक्षा दिशानिर्देश भी जारी किए हैं और उम्मीदवारों से परीक्षा के दिन उनका सख्ती से पालन करने को कहा है। इस भर्ती परीक्षा के जरिए होमगार्ड पुलिस कांस्टेबल के 551 पदों पर बहाली होगी। फाइनल मेरिट लिस्ट शारीरिक दक्षता परीक्षा में हासिल मार्क्स के आधार पर बनेगी। लिखित परीक्षा सिर्फ क्वालिफाइंग थी।

होमगार्ड के कुल 551 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए पीईटी परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही पीईटी परीक्षा के लिए योग्य होंगे। लिखित परीक्षा का आयोजन 24 जनवरी 2021 को किया गया था। लिखित परीक्षा का रिजल्ट 15 अप्रैल 2021 को जारी किया गया था।

इन स्टेप्स को फॉलो कर डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड

सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं।

होम पेज पर दिए गए Download your e-Admit Card for PET of Constables of Bihar Home Guards के लिंक पर क्लिक करें।

यहां रजिस्ट्रेशन नंबर मोबाइल नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।

एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

अब उसे डाउनलोड करें।

About Post Author

You may have missed