BIHAR : हजरत अमीर ए शरीअत के स्वास्थ्य के लिए नमाज के बाद मस्जिदों में हुई विशेष नमाज
- पटना के एक निजी हॉस्पिटल में आईसीयू में चल रहा इलाज
फुलवारी शरीफ। आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी और बिहार, झारखंड एवं उड़ीसा के मुसलमानों की सबसे बड़ी एदारा इमारत ए शरिया के अमीर ए शरीयत हजरत मौलाना वली रहमानी के जल्द सेहतमंद होने के लिए शुक्रवार को पटना, मुंगेर सहित बिहार-झारखंड के कई जिलों में विशेष नमाज और दुआएं की गई। इसकी जानकारी इमारत शरिया के मौलाना अरशद रहमानी ने देते हुए बताया कि हजरत अमीर ए शरीयत मौलाना वली रहमानी इन दिनो काफी बीमार चल रहे हैं। उनका पटना के एक निजी हॉस्पिटल में आईसीयू में इलाज चल रहा है। हजरत अमीर ए शरीयत मौलाना वली रहमानी के जल्द स्वस्थ होने के लिए शुक्रवार को फुलवारी शरीफ के इमारत शरिया, खानकाह ए मुजिबिया, शाही संगी मस्जिद सहित अन्य तमाम मस्जिदों में जमा नमाज के बाद विशेष नमाज और दुआएं मांगी गई है। लोग अल्लाह से हजरत अमीर ए शरीयत मौलाना वली रहमानी की जल्द से जल्द सेहतमंद होने को लेकर दुआएं मांग रहे हैं।
गौरतलब हो कि हजरत अमीर ए शरीयत मौलाना वली रहमानी की तबियत ज्यादा खराब होने पर उन्हें इलाज के लिए अस्प्ताल में भर्ती कराया गया है, जहां उन्हें आईसीयू में चिकित्सकों की विशेष निगरानी में रखा गया है।


