बिहार बोर्ड ने जारी की बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए 10वीं और 12वीं की डेटशीट, यहाँ देखिये पूरा शेड्यूल

पटना। बिहार बोर्ड ने शनिवार को मैट्रिक और इंटर परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। बिहार बोर्ड इंटर (12वीं) की परीक्षा 1 फरवरी से 14 फरवरी तक होंगी और मैट्रिक (10वीं) की परीक्षा 17 से 24 फरवरी तक होंगी। बिहार बोर्ड मैट्रिक प्रायोगिक परीक्षा 10 से 20 जनवरी तक होंगी। वहीं इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 20 से 22 जनवरी के बीच संपन्न होंगी। बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक और इंटर दोनों परीक्षाओं का आयोजन दो शिफ्टों में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक होगी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 1:45 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा तीन घंटे की होगी।परीक्षार्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त ऑफ टाइम दिया जाएगा। ऑफ टाइम के दौरान छात्र प्रश्न पत्र पढ़ सकते हैं। इस दौरान परीक्षार्थी उत्तर नहीं लिख सकते हैं।

BSEB Board 12th Exam 2022 Date Sheet: 12वीं परीक्षा की डेटशीट

1 फरवरी  2022- गणित, हिंदी इसके आलावा 2 फरवरी 2022- भौतिकी, अंग्रेजी और 3 फरवरी 2022- रसायन विज्ञान, भूगोल, कृषि, और 4 फरवरी 2022- अंग्रेजी, इतिहास, वैकल्पिक विषय ट्रेड पेपर, और 7 फरवरी 2022- जीव विज्ञान, राजनीति विज्ञान, व्यवसाय अध्ययन, और 8 फरवरी 2022- हिंदी, अर्थशास्त्र, और 9 फरवरी 2022- मनोविज्ञान, उद्यमिता, भाषाएं- उर्दू, मैथिली, संस्कृत, प्राकृत, मगही, भोजपुरी, अरबी, फारसी, पाली, बांग्ला इसके साथ साथ 10 फरवरी 2022- संगीत, फाउंडेशन कोर्स, गृह विज्ञान, वैकल्पिक विषय ट्रेड पेपर 2, इसके साथ साथ 11 फरवरी 2022- सोशियोलॉजी, एन.आर.बी, इलेक्टिव सब्जेक्ट ट्रेड पेपर 3, और 12 फरवरी 2022- अकाउंटेंसी, फिलॉसफी, एम.बी. ऑल्ट इंजी., एम.बी. मैथिली, और 14 फरवरी 2022- भाषाएं, उर्दू, मैथिली, संस्कृत, प्राकृत, मगही, भोजपुरी, अरबी, फारसी, पाली, बांग्ला; कंप्यूटर विज्ञान, मल्टी मीडिया और वेब।

BSEB Board 10th Exam 2022 Date Sheet: 10वीं परीक्षा की डेटशीट

17 फरवरी 2022- गणित, 18 फरवरी 2022- विज्ञान, 19 फरवरी 2022- सामाजिक विज्ञान, 21 फरवरी 2022- अंग्रेजी, 22 फरवरी 2022- हिंदी, बंगाली, उर्दू, मैथिली, 23 फरवरी 2022- हिंदी, संस्कृत, अरबी,फारसी, भोजपुरी, 24 फरवरी 2022- वैकल्पिक विषय (फारसी, संस्कृत, संगीत आदि)

About Post Author

You may have missed