August 14, 2026

BIHAR : साइकिल सवार से मोबाइल लूट कर भाग रहे तीन लुटेरे धराए, पेड़ में बांधकर पिटाई

हाजीपुर। बिहार के हाजीपुर जिले के महुआ स्थित छतवारा मध्य विद्यालय के निकट मोबाइल लूट कर भाग रहे तीन लुटेरों को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पेड़ में बांधकर जमकर पिटाई की। लुटेरों के पास से पिस्टल भी बरामद की गयी है। घायल लुटेरों का पुलिस कस्टडी में इलाज जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह छतवारा चौक से समसपुरा जाने वाली सड़क में मध्य विद्यालय छतवारा से पहले मोबाइल से बात कर रहे एक साइकिल सवार से बाइक पर सवार रहे तीन लुटेरों ने मोबाइल फोन लूट लिया और भाग निकले। साइकिल सवार द्वारा शोर मचाए जाने पर कुछ दूरी पर छतवारा मध्य विद्यालय के निकट स्थित चौक पर कुछ लड़के जुट गए और लुटेरों की बाइक को देख एक साइकिल रोड पर फेंक दिया, जिससे बाइक सहित लुटेरे सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तीनों को पकड़ कर पेड़ में बांधकर जमकर पिटाई की। पकड़े गए युवकों के पास से उस समय दो पिस्टल एवं कई मोबाइल भी लोगों को मिले। घटना की सूचना महुआ पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर घायल लुटेरों को ग्रामीणों से चंगुल से मुक्त कराकर महुआ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया है।

You may have missed