BIHAR : नालंदा में छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

नालंदा। बिहार के नालंदा जिले से सोमवार को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। घर के बाहर खेल रही छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया गया। हालांकि महिला थाने की पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के 12 घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गुड्डू कुमार है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल व्याप्त है।
मिली जानकारी के अनुसार नूरसराय थाना क्षेत्र के एक गांव में बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान आरोपित वहां पहुंचा और बच्ची को टॉफी का लालच देकर अपने घर ले गया। इसके बाद आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद दरिंदे ने बच्ची को किसी से घटना के बारे में न बताने की धमकी देकर जाने दिया। थोड़ी देर बाद लहूलुहान हालत में बच्ची अपने घर पहुंची और मां को रोते हुए सारी बातें बताई। थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताया कि बच्ची की मेडिकल जांच कराई गई है। आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

About Post Author

You may have missed