जदयू को लगा बड़ा झटका, महिला प्रवक्ता सुहेली मेहता ने पार्टी से दिया इस्तीफा

पटना। JDU की पूर्व प्रवक्ता सुहेली मेहता ने बड़ा फैसला लिया है। सुहेली मेहता ने JDU का साथ छोड़ते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। यह नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को बड़ा झटका है। बता दे की सुहेली मेहता ने JDU में महिलाओं को इज्जत नहीं मिलने का आरोप लगाया। कहा कि वो अपने आत्म सम्मान से समझौता कभी नहीं कर सकती। उन्होंने कहा की पार्टी की नीतियों से परेशान होकर उन्होंने ऐसा किया है। बहुत सोच विचारकर JDU को छोड़ने का उन्होंने फैसला लिया है। वही नीतीश सरकार की नई शिक्षक नियमावली पर हमला बोलते हुए सुहेली मेहता ने कहा कि बिहार के शिक्षकों के साथ धोखा हो रहा है। वही नीतीश कुमार की शराबबंदी कानून पर भी वो लगातार सवाल उठा रही थी। JDU के बाद अब वह किस पार्टी का दामन थामेंगी, हालांकि इस बात का खुलासा उन्होंने अभी नहीं किया है। लेकिन इतना जरूर कहा कि थोड़ा इंतजार कीजिए पता चल जाएगा। बता दें कि पिछले दिनों JDU ने उन्हें प्रवक्ता पद से हटा दिया था, जिसके बाद से सुहेली मेहता नाराज चल रही थी। वही आज उन्होंने ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। पार्टी से इस्तीफा देने के बाद सुहेली मेहता ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पार्टी में शर्तों के साथ काम करने को बोला जा रहा था। मैं शर्तों के साथ काम करने वाली महिला नहीं हूं। सुहेली मेहता ने कहा कि JDU में महिलाओं की अब कोई इज्जत नहीं है। महिला सशक्तिकरण महज दिखावा साबित हो रहा है। वही बिहार में शराबबंदी कानून भी फेल है। शिक्षक नियुक्ति के नाम पर बिहार के शिक्षकों के साथ धोका हो रहा है। आने वाले समय में JDU का दामन और भी कई लोग छोड़ेंगे बस देखते जाइए। सुहेली मेहता ने कहा कि वो आत्मसम्मान के साथ समझौता नहीं कर सकती है। JDU एक गैंग की पार्टी बनकर रह गयी है।

About Post Author

You may have missed