रेल पुलिस को मिली बड़ी उपलब्धि : छिनतई करने वाले गिरोह का मुख्य सरगना गिरफ्तार, 6 मोबाइल सहित 45 हजार कैश बरामद

पटना। पैसेंजर ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के मोबाइल और चेन की चोरी की बढ़ती घटना को लेकर रेल पुलिस लगातार अभियान चला रही है। वही इस कड़ी में आज रेल पुलिस ने गया जंक्शन से चोर गिरोह की सरगना 55 वर्षीय पति पत्नी समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से 45 हजार नगद, सोने की अंगूठी, घड़ी और 6 स्मार्ट फोन की बरामदगी की गई है। बता दे की रेल SP अमृतेन्दु शेखर ठाकुर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया की लगातार हो रही चोरी की घटना को लेकर गया-जहानाबाद समेत अन्य रेल खंडों पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाई जा रही है। यहां 30 मई को एक महिला की ओर से चेन स्नेचिंग की घटना करते हुए CCTV कैमरे में कैद हो गई थी। वही उस मामले में जांच चल ही रही थी कि इसी बीच नवादा के रहने वाले दंपति जनशताब्दी ट्रेन गया से पटना आ रहे थे। जहां ट्रेन चढ़ने के क्रम में पर्स की चोरी चली गई। जिसमें अंगूठी, पैसा, समेत अन्य कई सामान की चोरी चली गई। गया GRP में पीड़िता के द्वारा मामला दर्ज कराया गया। जहां CCTV फुटेज के आधार पर 55 वर्षीय गोदावरी देवी की पहचान की गई। वही उसकी निशानदेही पर छापेमारी के दौरान गिरोह के मुख्य सरगना गोदावरी देवी और पति के साथ कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वही गिरफ्तार दंपति चोर के पास से 45 हजार रुपए 6 मोबाइल एक घड़ी और एक सोने की चेन की बरामदगी की गई है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि लगातार चोरी की हो रही घटना गिरोह की सरगना गोदावरी देवी के द्वारा की जा रही थी। ये सभी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। गिरफ्तार किए गए चोर गिरोह के सदस्य भी उसी चोर गिरोह से मिलता जुलता है जो पूर्व में गिरफ्तार किया गया। इन सभी से पूछताछ जारी है कि मोबाइल कहा बेचते थे और कितने में बेचा करते थे।

About Post Author

You may have missed