November 16, 2025

साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित हुए सुप्रसिद्ध मैथिली रचनाकार बासुकीनाथ झा, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुप्रसिद्ध मैथिली रचनाकार बासुकीनाथ झा को वर्ष 2023 का साहित्य अकादमी पुरस्कार मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये अपनी शुभकामनायें दी हैं। बता दे की समस्तीपुर जिला के निवासी मैथिली साहित्यकार श्री बासुकीनाथ झा को उनके मैथिली निबंध संग्रह “बोध-संकेतन” के लिये साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया गया है। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि यह बिहार के लिये बेहद गौरव की बात है। बिहार के सपूत को मैथिली साहित्य में साहित्य अकादमी पुरस्कार मिलना नई पीढ़ी को प्रेरणा प्रदान करेगा। उन्होंने आगे कहा कि बिहार से ताल्लुक रखने वाले रचनाकार की इस उपलब्धि पर सम्पूर्ण बिहारवासियों को गर्व है।

You may have missed