बाढ़: वाजपेयी जी की अस्थि कलश यात्रा में उमड़ी भीड़

बाढ़। भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी का अस्थि कलश यात्रा बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला, बाढ़ शहर, कचहरी, मोर तथा मोकामा आदि मार्गों से होकर गुजरा। भाजपा के राज्य पदाधिकारी एक मैजिक गाड़ी पर अस्थि कलश को रखे हुए थे। इस दौरान सभी जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोक कर अस्थि कलश पर फूल अर्पित किया। बाढ़ शहर के पेट्रोल पम्प के एनएच-31 के पास के पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारा लगा कर और श्रद्धासुमन अर्पित कर गाड़ी को आगे की ओर विदा किया। अस्थि कलश यात्रा में भाजपा के बाढ़ जिला अध्यक्ष डॉ. सियाराम सिंह, बाढ़ के जाने-माने चिकित्सक डॉ. बी.पी. सिंह, भाजपा के बाढ़ जिला के उपाध्यक्ष राजेश कुमार राजू, बाढ़ के जिला नेता मुकेश सिंह, बाढ़ के समाजसेवी डब्लू के अलावा सैकड़ों की संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बता दें भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश बिहार भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय लेकर बुधवार को पटना पहुंचे। इस अस्थि कलश को पार्टी नेता कार्यकर्ताओं एवं आम-जन के नमन-दर्शन हेतु बिहार भाजपा मुख्यालय में रखा गया, गुरूवार 23 अगस्त सुबह 8 बजे 11 रथों पर बनाए गए रूट मैप के अनुसार बिहार की 11 प्रमुख नदी स्थलों में प्रवाहित करने के लिए रवाना किया गया।

 

About Post Author

You may have missed