बांकीपुर से चुनाव लड़ेगी प्लुरल्स पार्टी की पुष्पम प्रिया चौधरी,कर दिया है घोषणा

पटना।बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में प्लुरल्स पार्टी की और से पुष्पम प्रिया चौधरी खुद राजधानी पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने जा रही है। सोशल मीडिया में अपने पोस्ट के जरिए पुष्पम प्रिया चौधरी ने यह घोषणा किया है।उन्होंने लिखा है कि प्लुरल्स पोल कमिटी की अनुशंसा पर मैं पुष्पम प्रिया चौधरी बिहार की जीवनदायिनी गंगा के दक्षिण-तट अवस्थित मगध में सम्राट चंद्रगुप्त और ‘देवों के प्रिय’ अशोक की प्राचीन राजधानी पुष्पपुर-पाटलिपुत्र-पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र (182) से प्लुरल्स की उम्मीदवार होऊँगी। मैं इंस्टिट्यूट ऑफ डेवेलपमेंट स्टडीज़, यूनिवर्सिटी ऑफ ससेक्स, से डेवेलपमेंट स्टडीज़ में और लंदन स्कूल ऑफ ईकोनोमिक्स एंड पोलिटिकल सायंस से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स हूँ और चाणक्य के कहे अनुसार एक शासक बनने के लिए आवश्यक विषयों – पॉलिटिक्स, फ़िलासफ़ी और ईकोनॉमिक्स की मैंने गहन पढ़ाई की है और विकसित समाज के लिए पॉलिसीमेकिंग का कार्य किया है। बिहार के इस चुनाव में अपने 241 साथियों के साथ सफल होकर न सिर्फ़ पाटलिपुत्र और मगध के प्राचीन गौरव की वापसी बल्कि पूरे बिहार को 2025 तक भारत में नम्बर एक और 2030 तक विश्व के श्रेष्ठ जगहों में से एक बनाने को कृतसंकल्पित हूँ क्योंकि यह मेरे बिहार की वापसी का दशक है। पुष्पम प्रिया चौधरी की यह घोषणा निश्चित तौर पर भाजपा के वर्तमान विधायक नितिन नवीन की नींद उड़ाने के लिए काफी होगी।दरअसल पुष्पम प्रिया चौधरी पूरे बिहार में अपने पार्टी की ओर से विकास तथा परिवर्तन के मुद्दे पर चुनाव लड़ने जा रही है। अपने आप को बतौर सीएम कैंडिडेट घोषित कर पुष्पम प्रिया चौधरी ने राजनीति में पदार्पण किया है।ऐसे में बांकीपुर विधानसभा सीट से खुद उनका चुनाव लड़ना भाजपा के लिए चुनौती साबित होगी। दरअसल खुद को बतौर सीएम कैंडिडेट घोषित करने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी अपने विधानसभा क्षेत्र में जी तोड़ परिश्रम करेगी।वर्चुअल प्रचार के आधुनिक संसाधनों से लैस पुष्पम प्रिया चौधरी का सोशल मीडिया में मजबूत पकड़ है।कुछ ही समय में अपने मेहनत के बल पर पुष्पम पिया चौधरी ने बिहार की राजनीति में अपनी नई इमेज गढ़ ली है।

About Post Author

You may have missed