पटना में ठंड को लेकर स्कूलों से प्रतिबंध हटा, 9 बजे से पूर्व भी खुलेगें स्कूल, निर्देश जारी

पटना। जिला प्रशासन ने ठंड को देखते हुए शैक्षणिक संस्थानों के संचालन से संबधित पहले से लगाए गए सभी प्रतिबंध को खत्म कर दिया गया है। बता दें पटना डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने नया आदेश जारी किया है। जिसके तहत जिले के स्कूल अब सुबह 9 बजे से पहले भी खुल सकेंगे। और शाम तीन बजे के बाद भी कक्षाएं चलायी जा सकती हैं। डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने नया आदेश जारी किया है। कहा गया है कि ठंड को देखते हुए जिले में छह फरवरी 2022 को शैक्षणिक गतिविधियों को लेकर जो प्रतिबंध लगाया गया था। उसे 21 फरवरी के प्रभाव से खत्म किया जाता है।

पिछले प्रतिबंध में सुबह 9 से पहले और दोपहर तीन बजे के बाद कक्षाओं को चलाने पर रोक लगा दी गयी थी। अब उन प्रतिबंधों को हटाने के बाद 21 फरवरी से स्कूलों की कक्षाएं पहले की तरह चल सकेंगी। मालूम हो कि जिले के अधिकांश स्कूलों में पहले नौ बजे से लेकर तीन बजे तक कक्षाएं चल रही थीं। डीएम के नये आदेश के बाद स्कूलों को अपना टाइम टेबल बनाना होगा। ये आदेश शनिवार को अधिकांश स्कूलों की ओर से टाइमिंग को लेकर नये आदेश जारी कर दिये जायेंगे।

You may have missed