VIP छोड़ JDU में अपने सहयोगियों के साथ शामिल हुए बाल मुकुन्द चैहान

  • मुख्यमंत्री 17 वर्षों से सभी वर्ग एवं जाति के लिए न्याय के साथ विकास कार्य कर रहे हैं : उमेश सिंह कुशवाहा
  • भाजपा हराओ देश बचाओ संकल्प के तहत पार्टी विपक्ष को एक करने में लगी है : उमेश सिंह कुशवाहा

पटना। जदयू कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में सम्पन्न मिलन समारोह में सारण लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद प्रत्याशी वीआईपी के प्रदेश महासचिव बाल मुकुन्द चैहान अधिवक्ता आज अपने सहयोगियों के साथ जदयू में शामिल हुए। मिलन समारोह में बिहार सरकार की माननीय मंत्री श्रीमती लेसी सिंह, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह ‘‘गांधी’’, प्रदेश मुख्यालय महासचिव मृत्युंजय कुमार सिंह एवं अरुण कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने इस अवसर पर बाल मुकुन्द चैहान अधिवक्ता एवं उनके सहयोगियों का स्वागत करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों में आस्था रखते हुए आप सबने जदयू की सदस्यता ग्रहण करने का जो निर्णय लिया है, इससे पूरी पार्टी में प्रसन्नता है। आज पूरा देश माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर एक आशा भरी नजरों से देख रहा है। हमारे सर्वमान्य नेता संपूर्ण विपक्ष को एक करने में लगे हैं ताकि जदयू का संकल्प भाजपा हटाओ संविधान बचाओ पूरा हो सके। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार 17 वर्षों से सभी वर्ग एवं जाति के लिए न्याय के साथ विकास का कार्य करने में लगे हैं। केंद्र सरकार बाद में उनकी योजनाओं को अपनाती है। हर घर बिजली, हर घर नल का जल, साईकिल और पोशाक योजना किसने शुरू की सभी जानते हैं। माननीय मुख्यमंत्री ने 2015 में हर घर नल का जल योजना शुरू की, जिसे केंद्र ने 2019 में अपनाया। माननीय मुख्यमंत्री ने 2018 में ही प्रदेश के हर घर तक बिजली पहुंचा दी। उमेश सिंह कुशवाहा ने जदयू की सदस्यता स्वीकार करने पर सभी का दिल से स्वागत करते हुए कहा कि आप तमाम लोगों के स्वाभिमान की रक्षा पार्टी में होगी। श्री बाल मुकुन्द चैहान, अधिवक्ता के साथ वीआईपी छोड़ जदयू की सदस्यता ग्रहण करने वालों में धुरेन्द्र चैधरी, मुकेश कुमार पाल, नेमा महतो, राम अयोध्या चैहान, सत्यनारायण प्रसाद, राजेश पासवान, जितेन्द्र महतो, रवि कुमार राम, राज किशोर महतो एवं डा0 हरी नारायण महतो आदि प्रमुख हैं।

About Post Author

You may have missed