मानवीय मूल्यों में आ रही गिरावट का मुख्य कारण बढ़ती जनसंख्या : उपमुख्यमंत्री

पटना। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि बढ़ती हुई आबादी विकास में मुख्य अवरोध है तथा इसके कारण विभिन्न प्रकार के सामाजिक असंतुलन उत्पन्न हो रहे हैं। आज पूरे विश्व में मानवीय मूल्यों में आ रही अप्रत्याशित गिरावट की वजह भी बढ़ती जनसंख्या ही है।
रेणु ने कहा कि हमें अपने बच्चों को भविष्य में बेहतर शिक्षा, स्वास्थ, वातावरण एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने हेतु जनसंख्या नियंत्रण पर विशेष ध्यान देते हुए छोटे परिवार की महत्ता को समझने की सख्त जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि हमें अपने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा मानवीय मूल्यों को बरकरार रखने के लिए जनसंख्या नियंत्रण पर गंभीरता से कार्य करने की जरूरत है। आज दुनिया के सभी देश जनसंख्या विस्फोट से चिंतित हैं। भारत आज अपनी 1.30 अरब आबादी के कारण जनसंख्या विस्फोट की चपेट में आ गया है तथा विशेषज्ञों के अनुमान के मुताबिक हम शीघ्र ही चीन से आगे निकलते हुए दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश बन जाएंगे। यह अत्यंत चिंता की बात है।

About Post Author

You may have missed