September 23, 2026

PATNA : मसौढ़ी थाना क्षेत्र में युवती से रेप की कोशिश, बदमाशों ने दी जान मारने की धमकी

पटना। मसौढ़ी थाने के एक गांव निवासी युवती के साथ मनचले ने दुपट्टा खींचकर छेड़खानी की। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपित रवि यादव उर्फ फुनटी ने हाथ पकड़कर युवती को खींच दुष्कर्म करने का प्रयास किया। यह घटना उस समय घटी, जब युवती घर से कोचिंग पढ़ने मसौढ़ी आ रही थी। रवि यादव ने पीड़िता द्वारा विरोध करने पर बोतल में रखा तेजाब दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इस संदर्भ में पीड़िता ने मसौढ़ी थाने में नामजद केस दर्ज कर आरोपित के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई और खुद की सपरिवार जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगायी है। थानाध्यक्ष रंजीत रजक ने बताया कि मामले की गंभीरता के मद्देनजर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है।

You may have missed