टीबी पहल-जनजातीय स्वास्थ्य सहयोग कार्यक्रम में बोले अश्विनी चौबे, वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त होगा भारत

पटना। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वर्ष 2030 तक दुनिया को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य तय किया है। प्रधानमंत्री ने 2025 तक ही भारत को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री के संकल्प के अनुरूप ही देश निर्धारित समय सीमा में टीबी मुक्त हो जाएगा। इसे लेकर मंत्रालय कटिबद्ध है। इस कड़ी में “टीबी पहल-जनजातीय स्वास्थ्य सहयोग” कार्यक्रम इस समुदाय में बीमारी के प्रति जागरूकता व इलाज में मील का पत्थर साबित होगा। श्री चौबे उक्त अभियान को पटना से वर्चुअल माध्यम से संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि इस बीमारी के इलाज व जागरूकता के लिए जनजातीय कार्य मंत्रालय के सहयोग से, विभिन्न दृष्टिकोणों के माध्यम से उन समुदायों तक पहुंचने की कार्यनीति विकसित कर रहे हैं। एक लाख व्यक्ति पर टीबी का मरीज 703 जनजातीय समुदाय से है। जबकि राष्ट्रीय औसत 256 व्यक्ति, 1 लाख पर है। टीबी मरीजों में 10.4 प्रतिशत जनजातीय समुदाय से है। उन्होंने कहा कि जनजातीय समुदाय में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय जनजातीय समुदायों को टीबी रोग के शीघ्र निदान और उपचार में सहायता करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, जनजातीय कार्य मंत्रालय के साथ समन्वय कार्यकलापों का लगातार अनुसरण करेगा और कार्यनीति बनाएगा।
श्री चौबे ने कहा कि हम टीबी सेवाओं की आधारभूत संरचना को सशक्त और विकसित बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। निक्षय पोषण योजना के माध्यम से 40 लाख से भी अधिक टीबी मरीज को 1005 करोड़ रुपए से अधिक राशि वितरित की गई है।

About Post Author

You may have missed