नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी पर जानलेवा हमले करने वाला लालू के रिश्तेदार गिरफ्तार, केस दर्ज

पटना। पटना पुलिस ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह पर जानलेवा हमले के मामले में नामजद आरोपी रंजन यादव लालू यादव के रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है। सिटी एसपी पश्चिमी राजेश कुमार ने बताया कि बिल्डर मनीष कुमार से नागेन्द्र यादव (लालू के भतीजे) के बेटे नयन यादव और तनुज यादव का पहले से विवाद था। तनुज यादव के घर में बर्थ डे पार्टी थी। वहां रंजन यादव भी मौजूद था। इस बीच अपार्टमेंट के नीचे कार्यपालक पदाधिकारी और बिल्डर मनीष कुमार एक ही गाड़ी से पहुंचे। अरविंद कुमार सिंह की किसी बात को लेकर नागेंद्र यादव के बेटे से कहासुनी हुई। बात इतनी बढ़ गई कि अरविंद सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही जांच के लिए रूपसपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। अरविंद कुमार सिंह के परिजनों ने तनुज यादव, नयन यादव और रंजन यादव समेत अन्य के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है। जिसके आधार पर पुलिस ने रंजन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। तनुज यादव और नयन यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। वहीं, इस मामले में रंजन यादव ने भी बिल्डर मनीष कुमार समेत 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पटना में मंगलवार देर रात डिप्टी कमिश्नर पर जानलेवा हमले के मामले में लालू के पोतों पर केस दर्ज हुआ है। अधिकारी को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। नागेंद्र यादव आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के भतीजे हैं। दोनों आरोपी तनुज और नयन उनके ही बेटे हैं। पीड़ित के भाई विजय सिंह ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दी है। एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया है कि तनुज और नयन यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। देर रात डिप्टी कमिश्नर अरविंद कुमार सिंह पर नशे में धुत कुछ लोगों ने हमला कर दिया। बंदूक की नोक पर अरविंद कुमार के साथ मारपीट की गई। उन्हें इतना मारा की वो बुरी तरह जख्मी हो गए। उन्हें गंभीर हालत में राजा बाजार स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि तीनों ने पहले अरविंद कुमार की पहले गाड़ी रुकवाई और फिर कार से उतरने को कहा। कार से उतरते ही उन लोगों ने अरविंद कुमार को मारना शुरू कर दिया। पीटने वाले ने अपना नाम तनुज यादव बताया और कहा कि वो लालू यादव का पोता है। साथ ही धमकी भी दी कि जो करना है कर लो। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि कल रात को मेरे संज्ञान में ये मामला आया था। मैंने तुरंत एसएसपी को फोन किया है। घटना की पूरी जानकारी ली है। चाहे मेरे परिवार का हो या कोई रिश्तेदार हो या कोई और हो कोई भी बख्शा नहीं जाएगा। जांच चल रही है। जो भी दोषी होगा। उस पर कार्रवाई होगी। बीजेपी ने इसे लेकर लालू परिवार और बिहार सरकार को घेरा है। बीजेपी का कहना है कि ये बिहार में जंगलराज पार्ट-3 का आगाज है। गाड़ी में अरविंद कुमार के भाई विजय सिंह भी मौजूद थे। विजय ने बताया कि रूपसपुर थाना क्षेत्र के गोला रोड में गाड़ी रोकने वाले युवक नशे में धुत्त थे। जैसे ही उनसे बात करने के लिए अरविंद नीचे उतरा, बदमाशों ने रॉड से उसके सिर पर हमला कर दिया। विजय के मुताबिक, हमला करने वालों में से एक अपना नाम तनुज यादव बता रहा था। इस दौरान वो बार-बार कह रहा था, मेरा नाम तनुज यादव है। मैं नागेंद्र यादव का बेटा हूं। लालू यादव मेरे बाबा हैं। तुमको जो करना है कर लेना। विजय ने बताया कि तनुज यादव और उसके साथी ने लूट की भी कोशिश की है। विजय ने बताया कि वह गोपालगंज का रहने वाला है। वह गोला रोड से बोरिंग रोड की ओर जा रहा था। इसी दौरान उनके भाई पर हमला हो गया। अरविंद कुमार सिंह गया के डोभी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी हैं।

About Post Author

You may have missed