दो पक्षों के बीच गोलीबारी और बमबारी से दहला अररिया, 6 से अधिक लोग ज़ख़्मी

अररिया। बिहार के अररिया में शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का समाधान यात्रा के दौरान रानीगंज के खरहट गांव जाने वाले थे। लेकिन इससे पहले ही गुरुवार को रानीगंज के खरहट में हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। बताया जा रहा हैं दो पक्षों के बीच गोलीबारी और बमबारी की घटना हुई है जहां करीब आधा दर्जनसे अधिक लोग घायल हो गए हैं। इस मामले की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ पुष्कर ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और साथ ही आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। दोनों पक्षों के बीच आपसी रंजिश काफी समय से चल रही थी। पहले भी कई बार विवाद हो हुआ है। फिर आज यानी गुरुवार को दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ।

वही फिर देखते ही देखते उनके बीच जमकर गोलीबारी और बमबारी शुरू हो गई। इस विवाद में दोनों पक्ष के कई लोग घायल हुए हैं। घायलों में से कुछ लोगों पर वारंट भी है जिसकी वजह से कुछ घायल हॉस्पिटल में अपना इलाज करवा रहे हैं। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि यह विवाद पंचायत चुनाव के समय से ही चल रहा था। पहले भी दोनों के बीच कई बार मारपीट हो चुकी है। थाने दोनों का मामला जा चुका है। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीण इस पर खुलकर बात भी नहीं कर रहे है। वही SDPO ने कहा कि यह मामला आपसी रंजिश का लग रहा है।

About Post Author

You may have missed