BJP का नीतीश पर हमला : भाजपा ने सड़क पर उतरने का किया ऐलान, बुधवार को BJP नेता पार्टी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन देंगे

पटना। नीतीश कुमार ने बिहार में भाजपा से गठबंधन तोड़ लिया। वही इस पर भाजपा नेता नीतीश और JDU पर हमलावर हो गये हैं। वही अब नीतीश कुमार के खिलाफ भाजपा ने सड़क पर उतरने का ऐलान कर दिया है। बता दे की BJP नेता पार्टी कार्यालय के बाहर बुधवार को धरना प्रदर्शन करेंगे। वही बिहार BJP के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल के हवाले से राजेश झा राजू ने बताया कि कल BJP के प्रदेश कार्यालय के समक्ष पार्टी के नेता कार्यकर्ता धरना पर बैठेंगे। वही इसके साथ ही साथ ही 11 अगस्त को जिला मुख्यालय और 12 को सभी प्रखंड मुख्यालय पर बीजेपी नेता धरना देंगे। वही इसमें नीतीश कुमार, RJD और महागठबंधन के खिलाफ कैसे मोर्चा खोला जाए, इस पर चर्चा हुई। बता दे की इसी कड़ी में भाजपा ने 10 अगस्त को पटना में धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। इसके बाद इस प्रदर्शन का दायरा बढ़ाकर 12 अगस्त को जिला मुख्यालय और 13 अगस्त को प्रखंड मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा। बता दे की पिछले कई दिनों से बिहार में सियासी ऊआपोह की स्थिति थी, जो की आज खत्म हो गया है। आखिरकार मंगलवार को नीतीश कुमार ने NDA से अलग होने का फैसला ले लिया। वही नीतीश ने BJP को झटका देते हुए राज्यपाल को अपना इस्तीफा दे दिया। अब वे महागठबंधन का हिस्सा बन गये हैं। बताते चले की जल्द ही नीतीश के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बन जाएगी, इसका आधारशिला रख दिया गया है। बिहार एक बार फिर महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है, इसकी आधारशिला रख दी गयी है। इससे पहले लोकसभा चुनाव 2014 के बाद भी JDU, BJP से नाता तोड़कर महागठबंधन में शामिल हुई थी। वही 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में JDU ने महागठबंधन में ही चुनाव लड़ा था। इसमें महागठबंधन को बड़ी जीत हुई थी। परन्तु बता दे की यह महगठबंधन ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया और 2017 में टूट गया। JDU फिर BJP से हाथ मिलाकर NDA में शामिल हुई थी।

 

 

 

 

 

 

About Post Author

You may have missed