PATNA : बिहार कांग्रेस मुख्यालय में मनाई गई पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री की 109वीं जयन्ती

पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भोला पासवान शास्त्री की 109वीं जयन्ती गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनायी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक ने की। सर्वप्रथम स्व. भोला पासवान शास्त्री के तैल चित्र पर कांग्रेस नेताओं ने माल्यापर्ण किया। इस अवसर पर स्व. भोला पासवान शास्त्री के प्रति श्रद्धाँजलि अर्पित करते हुए पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक ने कहा कि भोला पासवान शास्त्री, बिहार के ही नहीं, बल्कि देश के बड़े कद्दावर नेता थे। वे तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे एवं इन्दिरा गाँधी के कार्यकाल में केन्द्रीय मंत्री भी थे। पाठक ने कहा कि स्व. भोला पासवान शास्त्री की इमानदारी, कृतज्ञ परायणता एवं देशभक्ति की मिशाल देश के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा। आज कृतज्ञ देश स्व. शास्त्री के देश निर्माण में योगदान को स्मरण कर उनकी स्मृति को शत-शत नमन करती है। इस अवसर पर विधान परिषद् में कांग्रेस दल के नेता डा. मदन मोहन झा ,विधान पार्षद प्रेम चन्द्र मिश्रा, मीडिया चेयरमैन राजेश राठौड़,  ब्रजेश प्रसाद मुनन, लाल बाबू लाल, आलोक हर्ष, सुबोध कुमार, रमाशंकर पाण्डेय ने भी स्व. भोला पासवान शास्त्री के चित्र पर माल्यापर्ण किया।

 

 

About Post Author