September 24, 2026

BIHAR : युवा लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय महासचिव बने अनिल पासवान

पटना। अनिल कुमार पासवान को युवा लोजपा (रामविलास) का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रणव कुमार ने श्री पासवान की नियुक्ति की घोषणा किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चिराग पासवान ने श्री पासवान को नियुक्ति पत्र देते हुए संगठन के लिए बेहतर काम करने का निर्देश दिया।
श्री पासवान इससे पूर्व युवा लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव के पद पर लंबे समय तक काम कर चुके हैं। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता भी रह चुके हैं। श्री पासवान की नियुक्ति पर पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. सत्यानंद शर्मा, शिक्षक प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष प्रो. रामप्रवेश यादव, कैप्टन सिकन्दर शर्मा, नंद किशोर यादव, ई. अजय शंकर, दिलीप यादव ने बधाई दिया और स्वागत किया। उक्त आशय की जानकारी पार्टी के वरिष्ठ नेता विभीषण शर्मा ने दी।

You may have missed