पालीगंज बीसीओ के खिलाफ किसानों का फूटा गुस्सा, अनुमंडल कार्यालय पर किया प्रदर्शन

पटना। मेरा पतौना पैक्स के नव मनोनीत प्रबन्धक को प्रभार नही मिलने पर अनुमंडल सह प्रखंड स्थित मेरा पतौना पंचायत के किसानों का गुस्सा पालीगंज बीसीओ के खिलाफ फुट पड़ा। जिसको लेकर गुरुवार को किसानों ने अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को पालीगंज अनुमंडल सह प्रखंड क्षेत्र के मेरा पतौना पैक्स के किसानों ने पैक्स अध्यक्ष अनुराग शर्मा के नेतृत्व में पालीगंज अनुमंडल कार्यालय पहुंचा। जहां, उन सभी किसानों ने पालीगंज बीसीओ शम्भूनाथ सिंह के खिलाफ प्रदर्शन करने लगा। उन किसानों का कहना था कि मेरा पतौना पैक्स का चुनाव पूर्व में ही हो चुका है। लेकिन पूर्व पैक्स प्रबन्धक ओमप्रकाश कुमार ने नव मनोनीत प्रबन्धक प्रवीण कृष्णा को अभी तक पूर्ण प्रभार नही दिया है। जिसके कारण इस वर्ष भी हम सभी किसानों को धन खरीद बिक्री में समस्या उतपन्न होगी। वही इस मौके पर किसानों ने बताया कि यदि हमलोगों की समस्या का समाधान नही हुआ तो आगे उग्र प्रदर्शन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। वही किसानों को नेतृत्व कर रहे पैक्स अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने बताया कि इसकी लिखित शिकायत सम्बन्धित कई पदाधिकारियों से किया गया है। जिसपर संज्ञान लेते हुए पटना जिला सहकारिता पदाधिकारी ने अविलम्ब प्रभार नही देने पर पूर्व प्रबन्धक ओमप्रकाश कुमार के खिलाफ सुसंगत प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया था। वही इसके बावजूद बीसीओ ने कोई कार्यवाई अभीतक नही किया। जबकि धान खरीद बिक्री का समय निकट आ चुकी है। वही मौके पर पहुंचे बीसीओ शम्भूनाथ सिंह के साथ किसानों को अनुमंडल परिसर में नोकझोंक भी हुई। वही इस मौके पर पैक्स अध्यक्ष अनुराग शर्मा, प्रबन्धक प्रवीण कृष्णा, उमेश शर्मा, बिगन ठाकुर, बलिराम कुमार, नरेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About Post Author