exclusive-अनंत सिंह का ‘शूटर’ विकास पकड़ा ही नहीं जा सका,जो दिल्ली में हुआ फरार वह 12 वर्षों से था कैद में।

पटना।बाहुबली विधायक अनंत सिंह का शार्प शूटर विकास सिंह नयी दिल्ली में पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है! हालांकि यह खबर सच है मगर आधा ही सच है, क्योंकि फरार होने वाला कुख्यात विकास सिंह अनंत सिंह का शूटर नहीं है। बल्कि पिछले 12 वर्षों से बेउर जेल में जज साधना श्रीवास्तव के आवास में 2007 में हुई हत्या के आरोप में सजा काट रहा है। बाहुबली विधायक अनंत सिंह का शूटर विकास सिंह,जो पटना के श्री कृष्णा नगर का निवासी एवं लंबे आपराधिक इतिहास वाला अपराधी है।वह अब तक पुलिस की गिरफ्त में आया ही नहीं।बाढ़ में भोला सिंह-मुकेश सिंह नामक दो भाइयों की हत्या के षड्यंत्र के आरोप में विधायक अनंत सिंह फिलहाल जेल में है।उसी कांड मे विकास सिंह भी वांछित है।मगर कुर्की होने के बावजूद अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। दरअसल गर्दनीबाग निवासी विकास सिंह को पटना पुलिस पांच दिसंबर को प्रोडक्शन वारंट पर नयी दिल्ली ले गयी थी।कुख्यात विकास सिंह ने वहीं एक होटल में पुलिसकर्मियों को मुर्गा—दारू की पार्टी दी, फिर इसी दौरान चकमा देकर भाग निकला। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली में पुलिस की टीम विकास के साथ पहाड़गंज इलाके के एक होटल में ठहरी। इसी होटल में दिल्ली के आरकेपुरम थाने में दर्ज मामले के अन्य आरोपित अनिल सिंह अपने साथियों मन्नी सिंह और सन्नी सिंह के साथ विकास से मिला। होटल में सभी ने पुलिस टीम के सदस्यों के साथ दारू और मुर्गे की पार्टी की। फिर विकास सिंह अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने का बहाना बना वहां से फरार होने में कामयाब हो गया। इस सिलसिले में कनॉट प्लेस थाने के पहाड़गंज ओपी में मामला दर्ज कराया गया है।

पटना गर्दनीबाग निवासी विकास सिंह के खिलाफ बेउर समेत कई थानों में अनेक आपराधिक मामले दर्ज हैं। हत्या के एक मामले में उम्रकैद की सजा मिली है। फिलहाल वह पटना के बेऊर जेल में बंद था। 5 दिसंबर को प्रोडक्शन वारंट पर उसे एक दारोगा के नेतृत्व में पुलिस टीम के साथ नयी दिल्ली के तीसहजारी कोर्ट में पेशी के लिए भेजा गया था।

About Post Author

You may have missed