अमित कुमार बने यूथ इंटक के राष्ट्रीय सचिव,मनोनयन संबंधी पत्र जारी, समर्थकों ने दी बधाइयां

पटना।यूथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गाबा ने पटना के अमित कुमार को इंटक का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है।अमित कुमार कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं।साथ ही लंबे अर्से से पार्टी की सेवा करते आ रहा है।इस संबंध में यूथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गाबा ने अमित कुमार के मनोनयन संबंधित पत्र भी जारी कर दिया।इस मनोनयन के बाद यूथ इंटक के राष्ट्रीय सचिव अमित कुमार ने बड़ी जिम्मेदारी को प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गाबा तथा इंटक के राष्ट्रीय टीम के प्रति आभार जताया।उन्होंने कहा कि इंटक के प्रदेश अध्यक्ष चंद्र प्रकाश तथा यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष कुमार के प्रति भी मैं कृतज्ञता व्यक्त करता हूं।उन्होंने कहा कि वे पूरे मनोयोग से राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सचिव जैसे महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन हमारे लिए एक बड़ी चुनौती है और मेरा विश्वास है कि मैं इस चुनौती का सफलतापूर्वक निर्वहन करने में सक्षम हूं।इस मौके पर बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश राठौर यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष कुमार समेत कई अन्य लोगों ने राष्ट्रीय सचिव बनने पर अमित कुमार को बधाई दी।

About Post Author

You may have missed