October 18, 2026

PATNA : बिहटा रेफरल अस्पताल के एम्बुलेंस ने 4 साल के मासूम को कुचला, घटनास्थल पर हुई मौत

पटना। राजधानी पटना में बिहटा रेफरल अस्पताल के एम्बुलेंस ने एक मासूम को कुचल दिया। इसके बाद परिजनों ने मासूम को अस्पताल लेकर गए, लेकिन उसकी जान नहीं बच पायी। यह घटना बिहटा डोमिनिया पुल के पास शुक्रवार को घटी। मृतका का नाम माहिर कुमार (4) है, जो कि डोमिनिया पुल का निवासी था। बताया जाता है कि बिहटा रेफर अस्पताल के एम्बुलेंस मरीज को लेकर तेज रफ्तार से जा रही थी। इसी दौरान डोमिनिया पुल पास मासूम को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर भेज दिया है। वहीं बिहटा थानेदार ने कहा कि मामले का पुलिस जांच कर रही है।

You may have missed