CM नीतीश पर आरोप, BJP विधायक नीतिन नवीन ने कहा- तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे मुख्यमंत्री

पटना। बिहार में रामनवमी के अवसर पर सासाराम और बिहारशरीफ में हुई हिंसा के बाद सियासत में हलचल मच गई है। सभी राजनीतिक दल एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। वही इसी क्रम में BJP के विधायक नीतिन नवीन ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। वही नीतिन नवीन ने नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा की मुख्यमंत्री तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे है। उन्होंने कहा की सासाराम और बिहारशरीफ में हुई हिंसा के बाद कार्रवाई कर पीड़ित को ही गिरफ्तार किया जा रहा है। जिन व्यक्तियों के घर और दुकान जल गए हैं उनके ऊपर ही कार्रवाई की जा रही है। नीतिन नवीन ने आगे कहा की JDU का कहना है की हिंसा के लिए BJP और RSS ज़िम्मेदार है। तो मुख्यमंत्री कौन है? DGP किसका है? सब लोग चुड़ियां पहन रखे हैं क्या? हिम्मत है तो BJP और संघ पर कार्रवाई करें। जो दोषी हैं उनपर कार्रवाई करें। लेकिन, मुख्यमंत्री कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। क्योंकि वो जानते हैं कि अगर कार्रवाई हुई तो उनके लोग ही जेल जाएंगे। वही आगे भाजपा विधायक ने कहा कि नीतीश कुमार खुद तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। तो उनके नेता भी उन्हीं के रास्ते पर चल रहे हैं। वहीं नीतिन नवीन ने नीतीश कुमार का टि्वटर हैंडल दिखाते हुए कहा कि अस्सी परसेंट आबादी वाले लोगों को शुभकामना देने के लिए इनको 20 शब्द भी नहीं मिला है। वहीं जिसकी आबादी 20 परसेंट है उसको 80 शब्दों में शुभकामनाएं देते हैं। यह नीतीश कुमार की मानसिकता को दर्शाता है।

About Post Author

You may have missed