बेगूसराय में जल्द शुरू होगा हवाई जहाज के इंजन फ्यूल का उत्पादन, जानिए आखिर क्या हैं पूरा मामला

बेगूसराय। बिहार में उधोग धंधे को लेकर लगातार मांग हो रही है। इसी बीच जब से बिहार के नए उधोग मंत्री बने है तब से यह देखा गया है की बिहार में कुछ उधोग लगने के आसार लगने लगे है। इसी बीच अब खबर निकल के आ रही है की हवाई जहाज के इंजन फ्यूल का उत्पादन भी बिहार में शुरू होगा इसको लेकर काम बहुत तेज़ी से किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, बिहार की औद्योगिक राजधानी कहे जाने वाली बेगूसराय से जल्द ही बिहार के विकास में एक नया आयाम देने जा रहा है। बता दें कि बेगूसराय के बरौनी रिफायनरी से हवाई जहाज में प्रयोग किए जाने वाले इंजन फ्यूल की आपूर्ति जल्द शुरू होगी। इन सभी बातों की जानकारी बरौनी रिफाइनरी के निर्देशक शुक्ला मिस्त्री ने दी है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि बेगूसराय की बरौनी रिफायनरी से कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं आने वाले समय में शुरू होंगी।

बताया जा रहा है कि प्रमुख इंडियन ऑयल के लिए हवाई जहाज में प्रयोग की जाने वाली इंधन का उत्पादन भी यही से होगा। वही इस परियोजना के शुरू होने के बाद भारत के साथ-साथ नेपाल के भी हवाई जहाजों में ईंधन की सप्लाई बेगूसराय से होगी। इसके साथ साथ बरौनी रिफाइनरी से प्रदूषण रहित पेट्रोकेमिकल के युग की शुरुआत भी जल्द होने जा रही है। बताया जा रहा है कि बरौनी रिफायनरी से जल्दी bs6 के तहत हवाई जहाज के फ्यूल का उत्पादन शुरू होगा। जिसके बाद यह फ्यूल उत्पादन करने वाली भारत की दूसरी रिफाइनरी बन जाएगी। जहां एक ओर यह असम के डिगबोई के बाद बिहार के प्रथम रिफाइनरी होगी वही इसके शुरू होने के बाद बेगूसराय में रोजगार की संभावना भी अधिक मात्रा में बढ़ेगी।

About Post Author

You may have missed