बिहार : भागलपुर में भैंस चराने के विवाद को लेकर दबंगों ने महिला को डंडे से पीट किया अदमुह्न, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले में अपराधी बेलगाम होते जा रहे हैं। बता दे की ताजा मामला भागलपुर जिले के गोराडीह थाना क्षेत्र के सोनूडीह रामनगर का है। मिली जानकारी के मुताबिक बता दे की संतलाल यादव और विपिन यादव ने एक महिला अंजू देवी को लाठी डंडे से पीट कर मौत के घाट उतार दिया। वही परिजनों ने बताया की मृतिका अंजू देवी के खेत में संतलाल यादव और विपिन यादव दोनों दबंग युवक भैंस चराने लगे। वही जिसका विरोध करते हुए अंजू देवी ने कहा कि भैंस मेरे खेत से निकालो सभी संतलाल यादव और विपिन यादव ने लाठी डंडे से प्रहार कर अंजू देवी को मौत के घाट उतार दिया। वही मृतक अंजू देवी के पति मजदूरी का काम किया करते हैं और मृतिका अंजू देवी को 2 लड़के और 3 लड़की भी है। वही बच्चों और उसके पति का रो रो कर बुरा हाल है।

About Post Author

You may have missed