PATNA : राजीव नगर इलाके में जमीन विवाद में महिला पर ऐसिड अटैक, FIR दर्ज

पटना। बिहार की राजधानी पटना में एक महिला के ऊपर एसिड से अटैक हुआ है। बदमाशों ने यह जानलेवा हमला इस कदर किया कि महिला के कमर के निचले हिस्से से लेकर पैर तक जल गया है। एसिड अटैक का यह मामला राजधानी में राजीव नगर थाना के तहत नेपाली नगर इलाके का है। जिस महिला के ऊपर हमला हुआ है, उसका नाम रूबी देवी है। एसिड अटैक की यह वारदात शुक्रवार के रात की है। मगर, शनिवार को यह मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने इस मामले में राजीव नगर थाना में FIR दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार, थाना में दिए अपने कंप्लेन में पीड़िता ने बताया कि रात में वो अपने घर पर थी। पड़ोसी संजीत कुमार बाइक से आया। घर के बाहर रूका। बाइक पर उसके पीछे एक और युवक बैठा था। जिसे वो नहीं जानती है। दोनों ने उसके साथ गाली-गलौजी की। जिसका उसने विरोध किया। इसी बीच बाइक पर पीछे बैठे युवक ने अपने पास से एसिड निकाला और फेंक दिया। जो उसके कमर के नीचे से लेकर पैर के हिस्से तक पड़ा।
पड़ोसी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला खतरे से बाहर
वही घटना के बाद थानेदार नीरज कुमार के अनुसार रूबी और संजीत ने एक ही आदमी से जमीन खरीदा था। दोनों की जमीन एक-दूसरे के बगल में है। नाली और गली को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद के तहत महिला के उपर एसिड से अटैक हुआ। फिलहाल महिला खतरे से बाहर है। पीड़िता के कंप्लने पर संजीत को नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया। साथ ही देर रात को संजीत को पुलिस टीम ने गिरफ्तार भी कर लिया। आज उसे जेल भेजा जा रहा है। इस प्रकरण पर गिरफ्तार संजीत ने कहा कि मेरा घर नेपाली नगर में है। पर पिछले एक साल से दीघा में रह रहा हूं। इसने माना कि रूबी देवी से उसका पुराना विवाद जमीन को लेकर चल रहा है। मगर, एसिड अटैक उसने नहीं किया है। जिस वक्त महिला एसिड अटैक की बात कह रही है, वो उस दौरान दीघा के घुड़दौड़ रोड में खुद के होने का दावा कर रहा है। इस मामले की वो निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है।

About Post Author

You may have missed