भोजपुरी गायक पर एक्ट्रेस ने लगाया यौन शोषण का आरोप, बोली- शादी का झांसा देकर बनाया संबंध

पटना। भोजपुरी कलाकार आए दिन किसी ना किसी विवादों से घेरे रहते हैं। ताजा मामला एक बार फिर भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़ा है। जहां भोजपुरी एक्ट्रेस छोटी कुमारी उर्फ किरण सिंह ने एक भोजपुरी गायक पर गंभीर आरोप लगाए है। भोजपुरी कलाकार ने गायक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबध बनाने का आरोप लगाया है। पूरा मामला राजधानी पटना का है। जहां महिला थाना में भोजपुरी कलाकार छोटी कुमारी ने 2 साल तक भोजपुरी गायक रौशन रोही पर शादी का झांसा देकर यौन शौषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया है कि दोनों की दोस्ती शूटिंग के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदला और दोनों ने एक साथ जीने मरने की कसम खाई। वहीं लगभग दो सालों तक भोजपुरी गायक रौशन रोही के परिवार की सहमति से दोनों का मिलना जुलना चलता रहा। बिगत 20 दिनों से अचानक भोजपुरी गायक रौशन रोही ने भोजपुरी कलाकार छोटी कुमारी से दूरियां बना ली है। पीड़िता की मानें तो कोर्ट में शादी का प्रस्ताव रखने पर भोजपुरी गायक रौशन रोही ने उससे दूरी बना ली है। जिसके बाद पीड़िता ने पटना के महिला आयोग सहित महिला थाने में भोजपुरी गायक रौशन रोही पर यौन शौषण का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाने पहुंची है। फिलहाल इस मामले में महिला थाना की जांच जारी है।

About Post Author

You may have missed