January 24, 2025

सिवान में सिलेंडर लीक होने से दर्दनाक हादसा, आग से झुलसकर महिला की मौत

सिवान। बिहार के सिवान जिले में खाने बनाने के दौरान गैस सिलेंडर से हुए रिसाव से एक महिला आग की चपेट में आ गई। इस हादसे में महिला की झुलसने से मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार, सिवान के भगवानपुर थाना क्षेत्र के कोईया गांव निवासी मिथिलेश शर्मा की पत्नी सोमवार रात खाना बना रही थी। तभी अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गया। यह आग गैस सिलेंडर में हुए रिसाव के कारण लगी। जब तक महिला खुद को बचाने के लिए भागने लगी। तब तक वह बुरी तरह से झुलस गई। इस दौरान महिला की चिल्लाने की आवाज सुनकर घर वालों पहुंचे और उसे किसी तरह किचेन से बाहर निकालने में जुट गए। परिजनों ने उसे बाहर निकालने के बाद इलाज के लिए तुरंत पीएचसी भगवानपुर में भर्ती कराया। जहां फर्स्ट एड के बाद डॉक्टरों ने उसे सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, सिवान सदर अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने इलाज करने के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। ऐसे में परिवार वाले पटना जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि पीड़ित महिला ने दम तोड़ दिया। इधर किचेन में आग लगने से बर्तन समेत अन्य सामान जलकर खाक हो गए है। मौके पर मौजूद आसपास के लोग और परिजनों ने मिलकर दमकल की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। वहीं, महिला की मौत के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतिका की पहचान मिथिलेश शर्मा की पत्नी इशा देवी के रूप में हुई है।

yashoraj infosys best website design company in patna : www.yashoraj.com

You may have missed