PATNA : तीन वर्षों से फरार प्रेमी युगल बरामद, अपहरण के आशंका में लड़की के पिता व लड़का के दादा की हुई थी हत्या

दुल्हिन बाजार। तीन वर्षों पूर्व थाना क्षेत्र के सरकुना गांव से एक प्रेमी युगल अचानक गायब हो गया था। जिसे लेकर अपहरण की आशंका जताते हुए उसके दादा व लड़की के पिता की हत्या हो चुकी है। वहीं पुलिस ने तीन वर्षों से फरार प्रेमी युगल को दानापुर के सगुना मोड़ से सोमवार को बरामद कर लिया।
इस मामले में सोमवार को दुल्हिन बाजार थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पालीगंज एएसपी अवधेश सरोज ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व 28 अप्रैल 2019 को दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र के सरकुना गांव निवासी राजकिशोर सिंह के पुत्र विकास कुमार अपनी प्रेमिका उमेश यादव की पुत्री डेजी कुमारी के साथ अचानक गायब हो गया था। वहीं लड़की पक्ष की ओर से थाने में अपहरण करने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। लेकिन प्रतिशोध में विकास के दादा धरीक्षण यादव की हत्या 30 अप्रैल 2019 को गांव में ही कर दी गयी थी। जिसकी प्राथमिकी भी दुल्हिन बाजार थाने में दर्ज कराई गई थी। लेकिन पुन: प्रतिशोध की भावना से 25 मई 2020 को डेजी कुमारी के पिता उमेश यादव की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में भी दुल्हिन बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जबकि पुलिस प्रेमी युगल की तलाश कर रही थी। वहीं दोनों प्रेमी प्रेमिका भागकर मथुरा में रह रहे थे। जहां ज्ञानदर्शन विद्यालय में विकास शिक्षण कार्य कर डेजी के साथ रह रहा था। लेकिन कुछ दिनों पूर्व दोनों प्रेमी युगल मथुरा से आकर दानापुर के सगुना मोड़ में रहने लगा। जिसे तकनीकी जांच के आधार पर दोनों प्रेमी युगल को गिरफ्तार किया गया है। दोनों का एक छोटा बच्चा भी है।

About Post Author

You may have missed