प्रशांत किशोर द्वारा वाइस चांसलर के साथ सांठ-गांठ के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला जलाया

पटना। आम आदमी पार्टी ने पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर द्वारा वाइस चांसलर के साथ सांठ-गांठ के विरोध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला जलाया।

राजधानी के कारगिल चौक पर पार्टी के दर्जनों नेताओं-कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाते हुये प्रशांत किशोर एवं बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाये। पार्टी नेताओं ने कहा कि जब छात्रसंघ चुनाव में एक दिन शेष रह गया था, ऐसे में प्रशांत किशोर का विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर के आवास पर चार घंटे की मीटिंग का क्या औचित्य है। इसे अचार-संहिता उल्लंघन का मामला बताते हुये आप नेताओं ने प्रशांत किशोर की गिरफ्तारी एवं उनको सहयोग कर रहे पटना विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर की बर्खास्तगी की माँग की। मौके पर मौजूद पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अमर प्रसाद यादव ने कहा कि जदयू उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने छात्रसंघ चुनाव में शुरुआत से ही सत्ता का दुरुपयोग किया है एवं अंत में खुद भी प्रत्यक्ष रूप से अनैतिक कार्य में संलिप्त हुये। उन्होंने कहा कि हालाँकि इससे जदयू छात्रसंघ के वोटों में कमी ही आयेगी, फिर भी चूँकि उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन किया है, इसलिये उनकी गिरफ्तारी होनी जरूरी है।

पार्टी के पटना जिलाध्यक्ष चौधरी ब्रह्मप्रकाश यादव ने कहा कि पिछली रात वाइस चांसलर आवास के बाहर प्रशांत किशोर के इशारे पर पटना पुलिस ने आम आदमी पार्टी की छात्र इकाई सी वाई एस एस के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अभिषेक राज पर डंडा चलाया, उपाध्यक्ष पद की उम्मीदवार सिमरन परवीन को धक्का दिया। जब सी वाई एस एस की बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष अपर्णा मिश्रा ने इसका विरोध किया तो उन्हें गिरफ्तार कर पीरबहोर थाना ले जाया गया। ब्रह्मप्रकाश ने कहा कि मुख्यमंत्री एवं प्रशांत किशोर के इशारों पर सी वाई एस एस के छात्र-छात्राओं के साथ यह ज्यादती आम आदमी पार्टी बर्दास्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि सत्ता के नशे में चूर प्रशांत किशोर को हर हाल में गिरफ्तार किया जाना चाहिये।

मौके पर मीडिया प्रभारी धनंजय कुमार सिन्हा एवं बबलू प्रकाश, विकास आनंद, सुयश कुमार ज्योति, आर्यन खान, कृष्ण मुरारी, मुश्ताक राहत, आसमा बदर खान, जफिर खान, मनीष कुमार, संजीव साहू, दीपक कुमार, सौरभ शर्मा, प्रवेज़, निशांत तिवारी आदि ने आक्रोष व्यक्त किया।

About Post Author

You may have missed