September 13, 2026

पटनासिटी में युवक की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने सुबह-सुबह घटना को दिया अंजाम

पटना। बिहार की राजधानी पटना में आज सुबह एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार मामला राजधानी के पटनासिटी इलाके का है। बताया जा रहा है कि दीदारगंज थाना क्षेत्र में एक धर्मशाला के पास एक व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मारी है। वही मृतक की पहचान अमर यादव नामक व्यक्ति के रूप में की गई हैं। बताया जा रहा हैं की मृतक अमर यादव को उसके पीठ में गोली मारी गयी है। मृतक अमर यादव अकेले घर मे रहा करते थे और एक किरायेदार भी मकान में रह करता था,लेकिन जैसे ही सुबह हुई वैसे ही किरायेदार ने छत पर से बाहर के लोगो को आवाज दी कि बाहर का गेट खोलिए घर के अंदर डेड बॉडी पड़ी हुई है। जब घर का गेट खोल गया तब जाकर पता चला कि व्यक्ति की हत्या कर दी गयी है। जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गयी जिसके बाद पुलिस मौके पहुँच गयी और मामले की जांच में लग गयी है। मृतक दानियामा के रहनेवाले बताए जा रहे है और दिदारगंज के धर्मशाला में भी रहा करते थे। फिलहाल परिजन भी मौके वारदात पर पहुँच गये है जिनका रो-रो कर बुरा हाल है। फिलहाल इस हत्या के पीछे कौन से लोग है जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है उसकी जांच पुलिस कर रही है।

You may have missed