September 15, 2026

जमुई में 2 गुटों के बीच हिंसक झड़प : मामूली विवाद में देवर ने भाभी को लगाया करंट, हालत गंभीर

जमुई। बिहार के जमुई जिलें में पटाखा छोड़ने को लेकर 2 पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। वही इस दौरान देवर ने की भाभी को करंट लगा दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वही घायल औरत की पहचान चंद्रदीप थाना क्षेत्र के इस्लामनगर निवासी मालाकार की पत्नी प्रीति देवी के रूप में की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की दोपहर मालाकार और उसके छोटे भाई लक्ष्मण मालाकार का पुत्र पटाखा छोड़ने के दौरान आपस में मारपीट करने लगा। वही जब बीच-बचाव करने के लिए मालाकार की पत्नी प्रीति देवी गई तो उसके देवर लक्ष्मण मालाकार पहले तो उसके साथ मारपीट किया। वही बाद में प्रीति देवी को करंट भी लगा दिया, जिससे वह झुलस गई। वही इस घटना के बाद घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। जानकारी के मुताबिक दोनों भाइयों के बीच कई सालों से जमीन विवाद चला आ रहा था। हालांकि इसको लेकर पीड़ित के द्वारा घटना की जानकारी चंद्रदीप थानाध्यक्ष को दी गई है। जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

You may have missed