November 14, 2025

गब्बू सिंह पर छापेमारी से भड़के ललन सिंह, बोले- ये जानी हुई बात हैं की सरकार जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करती है

पटना। आज सुबह बिहार के 2 बड़े बिल्डरों के घर इनकम टैक्स का छापा पड़ा है। यह छापेमारी लगातार चल रही है। राजनीतिक रसूख रखने वाले दोनों बिल्डर सत्तारूढ़ दल के साथ-साथ और भी कई बड़े नेताओं के साथ करीबी हैं। गोविंदा कंस्ट्रक्शन के मालिक और होटल व्यवसाय से जुड़े सत्यानंद शर्मा उर्फ गब्बू सिंह जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के काफी करीबी माने जाते हैं। उनके 31 ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी हो रही है। इसमें बिहार-झारखंड के कई ठिकाने शामिल है। बताया जा रहा है कि आज से अधिक संपत्ति का मामला है। छापेमारी लगातार चल रही है। सत्यानंद शर्मा उर्फ गब्बू सिंह विक्रम के निसरपुरा गांव के रहने वाले हैं और इनकी राजनीतिक रसूख काफी ज्यादा है। जानकारी के अनुसार, बिल्डर गब्बू सिंह के ठिकानों पर आयकर की छापेमारी से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा ये जानी हुई बात है, नई चीज नहीं है। जहां विरोध में इनके लोग रहते हैं वहां ये लोग सीबीआई और ईडी का इस्तेमाल करते रहे हैं। जैसे लोग कपड़ा बदलते हैं, वैसे इस्तेमाल करते हैं ये लोग। साथ ही कहा कि करीबी क्या होता है, आयकर वाले अपनी कार्रवाई करें। बताया जाता है कि गब्बू सिंह के जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता निखिल कुमार, कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह, सांसद रामकृपाल यादव जैसे बड़े नेताओं के साथ इनके संबंध है। वहीं, दूसरी छापेमारी बिल्डर अरविंद सिंह के ठिकानों पर चल रही है। अरविंद सिंह का भी राजनीतिक रसूख काफी ज्यादा है।

You may have missed