November 14, 2025

मोकामा से महागठबंधन उम्मीदवार बनने के बाद नीलम देवी ने BJP पर कसा तंज, बोली- मोकामा में कोई कीचड़ नहीं है तो कैसे खिलेगा कमल 

पटना। अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी अपनी जीत के प्रति आश्वस्त है। नीलम देवी मोकामा सीट से महागठबंधन की उम्मीदवार बनीं है। बता दे की मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए नीलम देवी ने कह दिया कि कही कोई कमल खिलबे नहीं करेगा। आपको बता दे की बिहार की 2 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए महागठबंधन ने आज अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया। महागठबंधन ने मोकामा विधानसभा सीट से बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी और गोपालगंज सीट से मोहन गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया है। वही दोनों RJD की टिकट पर उपचुनाव लड़ेंगे। बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी अपनी जीत के प्रति आश्वस्त है। नीलम देवी मोकामा सीट से महागठबंधन की उम्मीदवार बनीं है। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए नीलम देवी ने कह दिया कि कही कोई कमल खिलबे नहीं करेगा मोकामा में कोई कीचड़ नहीं है। 17 साल से विधायक जी मोकामा के सारे कीचड़ को उठाकर फेंक दिये है और जो बचा खुचा है उसे जनता के आशीर्वाद से हम साफ कर देंगे। वहां पर कमल नहीं खिलेगा।

वहीं आपराधिक मामलों में जेल की सजा काट रहे अनंत सिंह के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनपर कोई दाग नहीं है। बता दें कि RJD के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को आपराधिक मामले में सजा होने के बाद बिहार विधानसभा ने उनकी सदस्यता को खत्म कर दिया था। जिसके बाद से मोकामा की सीट खाली हुई है जबकि, BJP विधायक सुभाष सिंह के निधन के बाद गोपालगंज विधानसभा सीट खाली हो गई थी। मंगलवार को RJD के प्रदेश कार्यालय में महागठबंधन के 7 दलों के नेताओं ने संयुक्त रूप से दोनों सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया। इन दोनों ही सीटों पर महागठबंधन और BJP के बीच सीधी टक्कर है। ऐसे में मुकाबला रोचक होने वाला है। 6 नवंबर को उपचुनाव के नतीजे सामने आएंगे।

You may have missed